धार्मिक नगरी में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए नगरपालिका मात्रा उद्यान को उदयपुर के पार्कों की तर्ज पर विकसित करेगी। उद्यान को विकसित करने पर डेढ़ करोड़ खर्च होंगे, इसके लिए टेंडर निकाले गए हैं। उद्यान में बने तालाब में शहरवासियों और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मोटर बोट चलाई जाएगी।
शहर के समीप उद्यान में प्राचीन बालाजी मंदिर और तालाब में आधुनिक शैली में बना शिव मंदिर श्रद्धालुओं में आस्था का केंद्र है। धार्मिक स्थल के पास ही उद्यान के अलावा काफी पेड़-पौधे मनमोहक दृश्य पैदा करते हैं। मॉर्निंग और इवनिंग वाॅक के लिए भी शहरवासियों के लिए उद्यान पहली पंसद है।
चेयरमैन सुखदेवसिंह संधु ने बताया कि बोर्ड का प्रयास धार्मिक नगरी को पर्यटन के मानचित्र पर लाने का रहा है। आधुनिक सुविधाओं युक्त उद्यान डवलप होने से पर्यटन को भी फायदा मिलेगा। चर्मण्यवती नदी किनारे राजराजेश्वर मंदिर परिसर स्थित उद्यान को डवलप करने के लिए एक वर्ष से डीपीआर तैयार कराई जा रही थी।
तालाब को आधुनिक लुक देन के साथ ही ओपन जिम, आकर्षक प्रवेशद्वार, फाउंटेन, मोटर बोट की सौगात मिलेगी। ईओ मनोज मालव ने कहा कि डीपीआर तैयार होने में समय अधिक लग गया। ऑनलाइन निविदा जारी कर दी गई है, जो 24 जुलाई को खोली जाएगी। जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।
फूलों की महक, लाइटिंग, संगीत भी होगा
उद्यान में अलग-अलग मनमोहक फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। आकर्षक लाइटिंग, संगीत और सुरक्षा के विशेष इंतजाम होंगे। उद्यान में स्थित प्राचीन बावड़ी व लोकदेवता तेजाजी मंदिर का भी जीर्णोद्धार योजना में शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZINDys
via IFTTT