Thursday, April 23, 2020

8 जमाती आए, प्रशासन की बढ़ी चिंता, 23 की रिपोर्ट नेगेटिव-मिली राहत

0

बुधवार की देर रात चुरु से सरकारी गाड़ी में ब्यावर भेजे गए आठ जमातियों के पहुंचने से अमृतकौर अस्पताल कार्मिकों की सांसें फूल गईं। हालांकि इन सभी काे वहां 17 दिन का क्वारेंटाइन पीरियड समाप्त हाेने के बाद ब्यावर भेजा गया था। इनकी रिपाेर्ट्स भी नेगेटिव आई थीं। अमृतकौर में सभी की जांच कर हाेम क्वारेंटाइन कर घर भेज दिया गया। ये जमाती ब्यावर के आस पास के गांवों के हैं। दूसरी और लाॅज हाेटल में क्वारैंटाइन 23 लाेगाें की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आनेके बाद अस्पताल प्रशासन और क्वारैंटाइन लाेगाें काे बड़ी राहत मिली।

इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इन सभी काे अगले 14 दिन तक हाेम अनिवार्य रूप से हाेम क्वारैंटाइन रहना पड़ेगा। इस बीच गुरुवार काे दाे और संदिग्धों काे क्वारैंटाइन वार्ड में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात एक वाहन में सवार आठ जमाती ब्यावर पहुंचे। चिकित्सा विभाग और प्रशासन के निर्देश पर सभी जमाती ब्यावर पहुंचने पर राजकीय अमृतकौर अस्पताल लाए गए। जहां ड्यूटी डॉक्टर सुनील कुमावत ने एहतियात के तौर पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अस्पताल के क्वारैंटाइन वार्ड में भर्ती कर लिया। गुरुवार को चिकित्सकों के दल ने इन सभी के पुराने दस्तावेजों और रिपोर्टों की जांच की। चुरु से आए जमाती ने डॉक्टरों को बताया कि वह चूरू में 17 दिन क्वारैंटाइन सेंटर में बिता चुके हैं और उनकी दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इन लोगों को 14 दिन होम क्वारैंटाइन में रहने के निर्देश देकर चुरु से डिस्चार्ज किया गया और सरकारी वाहन में ब्यावर भेजा गया। यह जमाती ब्यावर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। गुरुवार को इन सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर इनके क्षेत्रों में भेज दिया गया साथ ही होम क्वॉरेंटाइन रहने के निर्देश दिए गए।
अस्पताल के स्टाफ व अन्य कर्मचारियों की भी रिपोर्ट नेगेटिव : एकेएच प्रबंधन के मुताबिक पिछले 2 दिनों में लॉज हवेली में भर्ती 17 लोगों समेत 23 अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। लॉज हवेली में भर्ती 17 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन सभी को क्वॉरेंटाइन सेंटर से डिस्चार्ज कर इनके निवास स्थान पर छोड़ दिया गया साथ ही इन्हें 14 दिन और होम क्वारैंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए। गुरुवार को छह अन्य की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई इनमें अस्पताल के कर्मचारी और लॉज हवेली में भर्ती एक अन्य कर्मचारी शामिल है। वहीं गुरुवार को बाहर से आए एक शख्स को क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती किया गया वहीं एक अन्य को सर्दी खांसी जुकाम के चलते क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती किया गया है जिसके स्वाब के सैंपल जांच के लिए भिजवाए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
8 gathered, administration increased, 23 reports negative relief


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cJzVim
via IFTTT
Author Image

About Manisha
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design

No comments:

Post a Comment