Thursday, April 23, 2020

चार हजार की आबादी पानी के लिए एक टंकी पर निर्भर

0

शहर के निकटवर्ती ग्राम ठीकराना मेहन्द्रातान की चार हजार की आबादी पेयजल के लिए एक टंकी के पानी पर निर्भर है।गर्मी शुरू होने के साथ ही टंकी में जलदाय विभाग की ओर से 48 घंटों में पानी की सप्लाई से ग्रामीण पीने के पानी के लिए लंबी कतार में खड़े रहने काे मजबूर हैं।कोरोना वायरस के कारण जहां एक तरफ लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने के लिए कहा जा रहा है। वहीं गांव में पानी भरने के लिए ग्रामीण भीड़ लगा कर खड़े हो जाते हैं। ऐसे में संक्रमण के अंदेशे से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों ने बताया कि शहर से बिल्कुल लगा हुआ पेरोफरी क्षेत्र का गांव है। उक्त गांव में पीने के पानी के लिए एक मात्र टंकी सन् 1992 में बनी थी, उस वक्त जनसंख्या करीब 1 हजार थी, जो आज लगभग 4 हजार से ज्यादा है।लेकिन आज भी पानी के लिए एक मात्र साधन पानी की टंकी ही है। जबकि गांव में पानी की किल्लत को देखते हुए विधायक कोष से पाईप लाइन के लिए राशि भी 1 वर्ष पूर्व ही स्वीकृत हो चुकी थी। इसके अतिरिक्त तकनीकी व वित्तीय स्वीकृतियों के साथ ठेकेदार की निविदा स्वीकृत हुए 8 माह से ज्यादा समय हो गया। ग्रामीणों की मांग है कि सप्लाई सुबह शाम हाेनी चाहिए।
इनका कहना है
^एक मात्र स्त्रोत पानी की एक टंकी ही है। जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों को पानी के कनेक्शन को लेकर कई बार कह चुके हैं, लेकिन वह इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पानी आने पर ग्रामीणों की भीड़ लग जाती है। विधायक कोष से पाईप लाइन के लिए राशि भी 1 वर्ष पूर्व ही स्वीकृत हो चुकी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेज दिया गया है।
संगीता फैयाज खांन,सरपंच,ठीकराना महेन्द्रातान, ब्यावर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A population of four thousand depends on a tank for water


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yAKndw
via IFTTT
Author Image

About Manisha
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design

No comments:

Post a Comment