पिछले दिनों ब्यावर क्षेत्र के एक युवक के पॉजिटिव पाए जाने और अजमेर में काेराेना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने के बाद ब्यावर की कई काॅलाेनियाें के लाेग अब अतिरिक्त सतर्कता बरतने लगे हैं। जागरूक लोगों ने अब अपने स्तर पर ही बेरिकेडिंग लगाकर गली मोहल्ले सील कर दिए हैं। लाेगाें का कहना है कि पुलिस की सख्ती के चलते अनेक अनजान चेहरे गलियों का इस्तेमाल कर आ जा रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। लाेग कह रहे हैं कि अनजान चेहरों का हमारे यहां क्या काम है।
शहर के मुख्य बाजार और प्रमुख चौराहों पर पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर पर बेरिकेडिंग लगाकर व्यवस्था संभाल रखी है तो अब गली-मोहल्लों में जागरूकता के चलते क्षेत्रवासियों ने यह कमान संभाली है। जिसमें अधिकांश क्षेत्रवासी सहमत हैं। इसके लिए पार्षदों सहित वार्ड के कुछ जागरूक लोगों ने एकमत होकर अन्य लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव ही उपचार संबंधी समझाइश करते हुए उन्हें गली-मोहल्लों में बेरिकेडिंग लगाने पर राजी किया। सभी की सहमति के बाद वार्डों की प्रमुख गलियों में बेरिकेडिंग होने लगी हैं। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने कहीं बल्लियां तो कहीं स्टूल तो कहीं रस्सी या घर में उपलब्ध अन्य संसाधनों के जरिये अपने एरिए को सील किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VyumOj
via IFTTT