कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग अपने स्तर पर भी प्रयास करने लगे हैं। शहर के हाउसिंग बोर्ड गुप्तेश्वर रोड स्थित वार्ड 12 के सेक्टर नंबर तीन कॉलोनी वासियों ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कॉलोनी के तीनों रास्तों को सील करके पूर्णत बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि दौसा में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में वार्ड नं. 12 लालसोट बाइपास एवं मंडी रोड के नजदीक होने के कारण दूसरे वार्डों के लोग मेन रोड के पुलिस पहरे से बचकर कॉलोनी में होकर निकलते हैं, जिससे बाहर के लोगों की पहचान भी नहीं होती है, वहीं संक्रमण का खतरा बना रहता है।
ऐसे में सेक्टर तीन के तीनों रास्तों को बल्लियों से बांधकर बंद कर दिया। उल्लेखनीय है कि इसी सेक्टर तीन में तीन दिन पूर्व चोरों ने कॉलोनी में खड़ी आधा दर्जनों कारों की पेट्रोल पाइप काटकर पेट्रोल चुराया था, जिसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दी गई थी। जगदीश शर्मा, सुरेश जांगिड़, जनक मीणा, विनोद साहू, बाबूलाल जांगिड़ , नरोत्तम जांगिड़,मनीष, गोपाल शर्मा, संतोष शर्मा, लादूराम बैरवा, बबली साहू, मदन गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3auVYYR
via IFTTT