Sunday, July 19, 2020

सरपंच बोला-धोखाधड़ी भोपाल की संस्था ने की, शादी का खर्च मुझसे ऐंठना चाहता है पीड़ित परिवार

0

जगमूंदा गांव के कजोड़ गुर्जर की ओर से देई थाने में गुढ़ा सतावर्दिया ग्राम पंचायत के सरपंच भंवरलाल मीणा के खिलाफ देई थाने में दर्ज कराई गई शादी के नाम पर रुपए एंठने की रिपोर्ट को लेकर रविवार को पुलिस जांच करती रही।
रिपोर्ट में कजोड़ ने बताया था कि बिचौलिए सरपंच ने उसके पुत्र की शादी कराने के नाम पर 2.11 लाख रुपए उससे ठग लिए। जिस लड़की से शादी करवाई, वह शादी के पांच दिन बाद ही अपने भाई, भाभी को बुलाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर फरार हो गई। इधर, गुढ़ा सदावर्तिया सरपंच भंवरलाल मीणा का कहना है कजोड़ उसका जानकार था।

वह अपने बेटे की शादी करवाना चाहता था। कजोड़ ने ही उसे बताया था कि भोपाल की एक संस्था सिद्धि विनायक कला संस्कृति साहित्य समाज कल्याण समिति शादी कराने का काम करती है। जिसका परिचय फेसबुक पर डाला गया था।
पर्चे में दर्ज मोबाइल नंबर पर जब बात की गई तो वहां पर प्रीति नाम की एक महिला ने फोन पर बात की। साथ ही शादी करने के लिए लड़की उपलब्ध बताई। सरपंच के मुताबिक वह गांव के दो लोगों के साथ कजोड़ और उसके पुत्र को लेकर भोपाल पहुंचा।

जहां संस्था में मौजूद महिला ने समिति में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर फार्म भरकर 11 हजार रुपए जमा करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया। उसके बाद उस महिला ने समिति के सदस्यों के साथ मिलकर शादी की एवज में 1.64 लाख रुपए और लिए। साथ ही मोनिका नाम की महिला से शादी करा दी।
सरपंच के मुताबिक जब संस्था से इस बारे में संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा। सरपंच का कहना है कि उसके पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं, मैंने नहीं उक्त समिति द्वारा ठगा गया है।

^कजोड़ की रिपोर्ट पर सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले की जांच चल रही है।-मनोज सोनी, देई थानाधिकारी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CvRQgb
via IFTTT
Author Image

About Manisha
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design

No comments:

Post a Comment