जिले के नवस्वीकृत महात्मा गांधी राजकीय उमा विद्यालयाें (अंग्रेजी माध्यम) में वर्ष 2020-21 नए शिक्षा सत्र के लिए सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसकी विस्तृत गाइड लाइन जारी कर दी है। श्रीकरणपुर में प्रधानाचार्य नीरज तनेजा ने बताया कि नए सत्र के लिए अभिभावक 20 जुलाई से 30 जुलाई तक कक्षा 1 से 8 तक के लिए बच्चाें के आवेदन कर सकेंगे।
तय सीटाें की तुलना में अधिक आवेदन जमा हाेने पर लॉटरी से तैयार वरीयता सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। लाटरी 4 अगस्त को निकाली जाएगी। स्कूल में 5 अगस्त से सत्र शुरू हो जाएगा। पहले सत्र में कक्षा 1 से 8 तक ही अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। अगले साल से 9, 10, 11, 12 का सत्र शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। कक्षा 1 से 5 तक हर कक्षा में 30-30 सीटें निर्धारित हैं। वहीं 6 से 8 तक 35-35 विद्यार्थियों की सीटें तय हैं। जिले में प्रत्येक ब्लाॅक स्तर पर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खाेले गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fKsYzH
via IFTTT