Sunday, July 19, 2020

दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने उड़ाई 30 हजार नकदी व 6 किलो चांदी

0

गत देर रात्रि को खंडेला गांव में अज्ञात चोरों ने मकान की पिछली दीवार में लगे जंगले को उखाड़कर संदूक में रखे 30 हजार रुपए नकद व 6 किलो चांदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी मगर शाम 4 बजे तक भी घटनास्थल पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा।
जानकारी के अनुसार गत देर रात्रि को सरकारी स्कूल के पास खंडेला गांव में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित मोतीलाल बंजारा ने बताया कि वह रात को अपने घर में सो रहा था। देर रात दो बजे करीब अचानक लाइट चली गई गर्मी लगने की वजह से वह सोने के लिए बाहर आंगन में आ गया।

इसी दौरान अज्ञात चोर मकान का पिछला जंगला उखाड़कर घर में अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया।
मोतीलाल के अनुसार चोरों ने घर के अंदर संदूक में रखे 30 हजार रुपए नकद व 6 किलो चांदी के जेवर एक सोने की नथ के साथ पीड़ित का कुर्ता भी उड़ा ले गए। जिसमें रखें ढाई सौ रुपए व मोबाइल भी चला गया सुबह जब मोतीलाल उठा तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और सब कुछ लुट चुका था उसने पुलिस को भी घटना की जानकारी दी मगर रविवार शाम 4 बजे तक कोई भी पुलिसकर्मी घटनास्थल तक नहीं आया। इससे पूर्व भी गांव में दो चोरियां हुई मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा।

समरानियां चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिल चुकी है परंतु रविवार को हेड कांस्टेबल के एग्जाम होने की वजह से स्टाफ के ज्यादातर लोग बारां गए हुए हैं। समरानियां से आने के बाद वे सीधे खंडेला घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना करते हुए चोरी का प्रकरण दर्ज करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thieves burnt 30 thousand cash and 6 kg silver by penetrating the wall


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZG0CAS
via IFTTT
Author Image

About Manisha
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design

No comments:

Post a Comment