काेराेनाकाल में जब कई काॅलेज एवं यूनिवर्सिटी परीक्षा, परिणाम एवं नए सेशन काे लेकर ऊहापाेह में हैं, इसी बीच एनएलयू जाेधपुर इनसे कई कदम आगे निकली। एनएलयू ने कोरोनाकाल में ना केवल ऑनलाइन क्लासेज लगाकर कोर्स पूरा करवाया, बल्कि परीक्षाएं करवाकर परिणाम जारी किया। साथ ही नए शैक्षणिक सत्र का एकेडमिक कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है।
इतना ही नहीं, लॉकडाउन में आए आर्थिक संकट को ध्यान में रखते हुए स्टूडेंट्स की फीस भी 25 प्रतिशत तक कम करने का निर्णय लिया है। दरअसल इसके लिए जोधपुर की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने लॉकडाउन में ही प्लानिंग कर ली थी। ताे जानिए एनएलयू ने किस प्रकार संकट से सफलता की राह निकाली।
- कुलपति प्रो. पूनम सक्सेना के निर्देशानुसार ऑनलाइन क्लासेज, एग्जाम, रिजल्ट व न्यू सेशन से जुड़े निर्णय लिए थे। वहीं कोविड में आर्थिक संकट को ध्यान में रखते हुए फीस में राहत का भी निर्णय लिया है। नया सेशन 1 माह देरी से शुरू हो रहा है, इसे ध्यान में रखते हुए विंटर वेकेशन रद्द किए जाएंगे। - सोहनलाल शर्मा, कुलसचिव, एनएलयू जोधपुर
क्लासेज
स्थिति: लॉकडाउन से पहले ही सभी शैक्षणिक संस्थानों की कक्षाएं सस्पेंड कर स्टूडेंट्स को घर भेजने के निर्देश हो गए थे।
निर्णय: ऑनलाइन क्लासेज शुरू की जाएंगी तथा समय रहते स्टूडेंट्स का कोर्स पूर्ण करवा दिया जाएगा।
सबक: सेेमेस्टर की ऑनलाइन क्लासेज से कोर्स पूर्ण करवाए तथा केवल परीक्षाएं शेष रह गईं।
एग्जाम
स्थिति: लॉकडाउन के चलते स्टूडेंट्स घर थे तथा परीक्षाएं करवाना संभव नहीं था।
निर्णय: ऑनलाइन एग्जाम करवाने का निर्णय लिया गया, वह भी प्रोजेक्ट बेस। जिसका कार्यक्रम भी समय रहते तय कर लिया गया।
सबक: एनएलयू यूजी व पीजी स्टूडेंट्स के सेेमेस्टर की परीक्षाएं जून माह में ही पूर्ण कर ली गईं।
रिजल्ट
स्थिति: यूजीसी, एआईसीटीई व सरकार के निर्णयों के संशय में प्रदेश के अधिकांश विवि परीक्षा व परिणाम में उलझे हुए हैं।
निर्णय: ऑनलाइन परीक्षाएं करवा 18 जुलाई से पहले स्टूडेंट्स का परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया गया।
सबक: परिणाम तय तिथि से 6 दिन पहले यानी 12 जुलाई को ही ऑनलाइन जारी कर दिया।
न्यू सेशन
स्थिति: परीक्षा-परिणाम घोषित किए बगैर प्रदेश के विवि नया सेशन की तिथि घोषित नहीं कर पाए हैं।
निर्णय: परीक्षा परिणाम 18 जुलाई को घाेषित करने के बाद शीघ्र ही एकेडमिक कैलेंडर भी जारी कर दिया जाएगा।
सबक: एनएलयू में यूजी व पीजी स्टूडेंट्स का नया सेशन 1 अगस्त को शुरू होगा और ऑनलाइन क्लासेज होगी।
डिस्काउंट
स्थिति: कोविड के लॉकडाउन की वजह से कई लोग आर्थिक रूप से टूट गए हैं।
निर्णय: एनएलयू में नए शैक्षणिक सत्र में स्टूडेंट्स से करीब 25 प्रतिशत कम फीस वसूल की जाएगी।
सबक: सालाना फीस 2 लाख रुपए से ज्यादा है। इस निर्णय से स्टूडेंट्स को करीब 50 हजार रुपए की राहत मिलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CNby6Q
via IFTTT