Thursday, April 23, 2020

सड़क पर पेंटिंग के माध्यम से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए किया जागरूक

0

कोरोना से बचाव ही उपचार है। इसके बावजूद कई लोग सोशल डिस्टेंस की पालना नहीं करते हैं। अब पेंटिंग के जरिए कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अनूठा तरीका निकाला है। शहर के पेंटर्स ने चौपड़ सर्किल पर पेटिंग बनाकर कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है।नगर परिषद के आयुक्त प्रेमराज मीना ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न स्थानों पर पेंटिंग बनवाई जा रही है।

पेंटिंग बनाने का कार्य निशुल्क ऋषभ शर्मा, अजय शर्मा व गौरव जांगिड़ की ओर से किया जा रहा है। गुरुवार को चौपड़ सर्किल पर कोविड-19 को लेकर विशाल पेंटिंग बनाई गई। इसमें जागरुकता संदेश के साथ कोरोना का चित्र भी बनाया गया है। इस दौरान यातायात प्रभारी लोकेंद्र सिंह, उपसभापति नफीस अहमद मौजूद रहे। पेंटर्स का कहना रहा कि उन्होंने पेंटिंग के माध्यम से लोगों को कोरोना से कैसे बचें। खुद जागरूक हों और दूसरों को जागरूक करें का संदेश दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Made people aware of social distancing through painting on the road


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3auVVfD
via IFTTT
Author Image

About Manisha
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design

No comments:

Post a Comment