Thursday, April 23, 2020

पति डायलिसिस पर, पत्नी गुहार पर विधायक ने जयपुर जाकर दिलवाया खून व आर्थिक मदद

0

कोरोना वैश्विक महामारी के बीच जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में अपने पति के इलाज के लिए रूकी एक महिला की सहायता करने के लिए शुक्रवार को विधायक रामलाल शर्मा जयपुर अस्पताल में पहुंचे और महिला की आर्थिक मदद के साथ उसके बीमार पति को खून की व्यवस्था करवाकर डायलिसिस करवाया है। विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि ग्राम गुवारडी जयसिंहपुरा के रहने वाले प्रहलाद सैनी की दोनों किडनियां खराब हो चुकी है और वह जयपुर महात्मा गांधी अस्पताल में डायलिसिस करवा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते उसे अस्पताल से भी डिसचार्ज कर दिया गया और वह अस्पताल के पास ही एक कमरा लेकर इलाज के लिए रू का हुआ है।

कई महिनों से बीमार रहने के कारण आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई। डायलिसिस के लिए खून की व्यवस्था भी नहीं बन पा रही थी। हारी थकी प्रहलाद सैनी की पत्नी ने शुक्रवार को उन्हें रोते हुए मोबाइल पर अपनी व्यथा बताई। व्यथा सुनने के बाद वे अपने साथ खून देने के लिए पंचायत समिति सदस्य अर्जुन यादव, राकेश लतिका व अंशुल को साथ लेकर गए। जिन्होंने खून की व्यवस्था की और प्रहलाद सैनी का डायलिसिस करवाया। इसके अलावा माली हालत को देखते हुए आर्थिक सहायता भी करवाई है। विधायक शर्मा ने बताया कि इसके अलावा उसे अन्य जरूरत पड़ने पर भी हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On husband dialysis, MLA went to Jaipur to get blood and financial help on wife's request


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3atomug
via IFTTT
Author Image

About Manisha
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design

No comments:

Post a Comment