चौमू| लॉकडाउन के चलते गांवों के मरीज अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाने की परेशानी को देखते हुए प्रदेश की गहलोत सरकार द्वारा ऐसे मरीजों को गांवों में ही जाकर देखने की व्यवस्था के तहत ओपीडी मोबाइल वैन चालू की गई है। जिसके तहत चौमू में भी शुक्रवार से शहर व गांवों में ओपीडी मोबाइल वैन पहुंचेगी और मरीजों की जांच कर उनका इलाज करेगी।
बीसीएमएचओ डॉ. एसके चौपड़ा ने बताया कि ओपीडी मोबाइल वैन में एक चिकित्सक, फार्मास्सिट, कम्पाउंडर होंगे। जो गांवों में जाकर पंचायत मुख्यालय या फिर आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचेंगे और वहां पर मौजूद एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से मरीजों की जांच कर इलाज करेंगे। जिसके लिए ब्लॉक के गांवों व शहर के हिसाब से व्यवस्था की गई है। पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने बताया कि गहलोत सरकार ने इस संकट की घड़ी में ओपीडी मोबाइल वैन चलाकर गांवों में रहने वाले मरीजों को उनके गांव में ही पहुंचकर इलाज करने की व्यवस्था करने का कार्य किया है। उसकी सराहना की जा रहा है।
झाड़ली के राशन डीलर का लाइसेंस निलंबित
अजीतगढ़| कोरोनावायरस की महामारी के चलते सरकार एक ओर खाद्य सुरक्षा के परिवारों को राशन सामग्री वितरण के प्रति गंभीर है वहीं अनेक डीलरों की शिकायतें मिल रही है। झाड़ली में डीलर रामअवतार चौधरी की शिकायत पर प्रवर्तन निरीक्षक सुनीता शर्मा ने जांच की जिसमें अनियमितता पाई गई। जांच रिपोर्ट के बाद सीकर जिला रसद अधिकारी महेंद्र नुनिया ने डीलर का लाइसेंस आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया।
इंदौर से धौला लौटे तीन लोग होम आइसोलेट
धौला| कस्बे के संत शिरोमणी नारायणदास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मऊ इंदौर से बुधवार को देर रात आए तीन लोगों को विद्यालय में बीएलओ व स्थानीय प्रशासन ने रोका। इंदौर से आए रामस्वरूप, सुरेश, राजेन्द्र ने बताया कि लॉक डाउन के कारण मंगलवार रात्रि 11 बजे अलग अलग मोटरसाइकिल से रवाना हुए थे जो 19 घंटे का सफर तय कर बुधवार देर रात धौला पहुंचे। गुरुवार को पीएचसी के डॉ.राजपाल सिंह मीणा ने चिकित्सा टीम के साथ तीनों की स्क्रीनिंग कर होम आइसोलेशन में रहने के लिए पाबंद किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eOIB8W
via IFTTT