पिछले 3 दिनों से लगातार सामोद थाना पुलिस शराब माफिया पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है। बुधवार देर रात को भी सामोद थाना पुलिस ने शराब माजियों पर दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की। जहां पर हजारों लीटर वाश नष्ट किया, तो 20 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार जयपुर ग्रामीण एसपी शंकरदत्त शर्मा व एएसपी ज्ञानचंद यादव के नेतृत्व आदेश पर गोविंदगढ़ डीएसपी संदीप सारस्वत के निर्देश में एसएचओ हरबेन्द्र सिंह द्वारा गठित टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर वॉश नष्ट किया, तो वहीं 20 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की है।
थानाधिकारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हाथनोदा में भोपावास क्षेत्र में देर रात को की गई नाकाबंदी के दौरान एक बाइक पर ले जा रहे हथकढ़ शराब करीब 20 लीटर बरामद की, वहीं आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने दूसरी कार्रवाई थाना क्षेत्र के डेहरा-झीड़ा में वन क्षेत्र में चोरी चुपके हथकढ़ शराब बनाने का अड्डा बना रखा था। जहां पर पुलिस की कार्रवाई से पूर्व ही भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 1000 लीटर वॉश नष्ट किया और भट्टियांे को तोड़ा है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RXxAZp
via IFTTT