Thursday, April 23, 2020

गांवों के बाहरी रास्तों में बांस-बल्लियां लगाई, खाइयां खोदी, चेतावनी बोर्ड लगाए, युवा दस्ते रात-दिन कर रहे पहरेदारी

0

कोरोना वायरस को लेकर ग्रामीण भी सतर्क हो गए हैं। अब अनधिकृत लोगों को रोकने के लिए ग्रामीण अपने गांवों की सीमाओं को भी सील कर रहे हैं। कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए तिमावा गांव के युवाओं ने गुरुवार को गांव में प्रवेश का मुख्य रास्ता अवरोधक लगाकर बंद कर दिया गया हैं। करौली-सवाई माधोपुर सीमा पर स्थित चांदनगांव के उपसरपंच के नेतृत्व में युवाओं ने सवाई माधोपुर सीमा की ओर जाने वाले रास्तों को जेसीबी द्वारा खुदाई कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। उपसरपंच दामोदर के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने सवाई माधोपुर सीमा पर रेंडायल से चांदन गांव व कोडिया की बगीची वाले सभी रास्तों को जेसीबी से खुदवा कर अवरुद्ध कर दिया और लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की। सिकरौदा जट्ट में युवाओं ने कंटीली झाडियां लगाकर रास्तों को बंद कर दिया है। ग्रामीण इंद्रेश व संजीत ने बताया कि रास्ता बंद होने से अनधिकृत लोग आवागमन नहीं कर सकेंगे।
कस्बाशहर| गंगापुर सिटी में बढ़ रही कोरोना रोगियों की संख्या को लेकर करौली जिले में सीमा से सटे आसपास के गांवों में भय व्याप्त होने लगा है। जिला सीमा व शार्ट रास्तों को भी पुलिस प्रशासन ने स सील कर दिया है ।
नादौती पुलिस थानाधिकारी रामखिलाड़ी मीना व चौकी प्रभारी हरिराम मीना ने बताया कि यहां शहर से गंगापुर जाने के लिए तो करीब एक महीने से बेरिकेड्स लगाकर दुपहिया वाहनों की जांच कर नजर रखी गई करौली व सवाईमाधोपुर जिले की अंतिम सीमा के गांव धाबाई का पुरा सीमा सील कर दी है गंगापुर से आना जाना बंद बना हुआ है। कस्बाशहर परिक्षेत्र के आसपास के वाड़ा से खिदरपुर,छोटी उदेई वाला रास्ता व सराय से वामनवास जाने के लिए खूड़ा गुडली,दांतासूती के बीच अवरूद्ध कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bamboo-bullies, dug trenches, put up warning boards, guarded by youth squads night and day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3axfxzB
via IFTTT
Author Image

About Manisha
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design

No comments:

Post a Comment