नोखा अंचल के सिसिरित गांव में अगलगी में किसानों की खेत में लाखों रुपये की गेंहूं फसल जल कर राख हो गई। इसमें एक दर्जन से अधिक किसानों का लाखों रुपया का नुकसान हुआ। अब उनके सामने जीविकोपार्जन की समस्या आ गई। मौके पर इसकी सूचना ग्रामीणों ने वरीय अधिकारी को दी तो नोखा से अग्निशामक दल गांव पहुंचा तो अग्नि शामक दल के साथ ग्रामीणों ने मोटर चालू करके पानी डालकर आग पर काबू पाया। इसमें अनिल मिश्रा 13 बीघा, प्रभावती कुंवर, सुमित दुबे, जितेंद्र दुबे,भुनेश्वर दुबे, नरेंद्र दुबे 6 बीघा, शहरी दुबे, विश्वनाथ दुबे, ओमप्रकाश मिश्र, ददन प्रसाद, रामदेव दुबे, श्यामनारायण दुबे, ब्रिज बिहारी चौबे, भगत राम, भोला राम, प्रमोद नारायन मिश्र, धीरज ठाकुर सहित अन्य किसान का गेहूं का फसल जल कर खाक हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि आग कैसे लगी यह किसी को पता नहीं चल पाया है। आग इतना भयावह थी कि अगर ग्रामीण तत्पर नही होते तो आस पास के कई गांव भी चपेट में आ जाता है। बहरहाल आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। कई लोगों के किसानों के जले गेहूं के फसल की प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S50Woy
via IFTTT