कोलवा थाना इलाके के कुंडल कस्बे में गुरुवार बाड़े की जमीन पर कब्जे की बात को लेकर दो पक्षों के लोगों में लाठी भाठा जंग हो गई। जिसमें एक पक्ष में पति पत्नी गंभीर घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर थानाधिकारी बनवारीलाल जाब्ते के साथ पहुंचे तथा घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुंडल में ले जाकर भर्ती कराए। थानाधिकारी ने बताया कि दोपहर को विवेक व अनिल के बीच खाली पड़ी बाड़े की जमीन पर कब्जे की बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई।
अनिल की पत्नी सीता देवी ने बताया कि खाली पड़ी जमीन पर उनके कई वर्षों से पत्थर पड़े हुए हैं। जिन पर विवेक सहित परिवार के सदस्य डाहरे डालने लगे। जिसका विरोध करने पर विवेक, अनिल, अरविन्द, सुन्दर पुत्र जगदीश ने एक राय होकर हमला कर दिया। जिससे मेरा सिर फट गया तथा पति के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सीता देवी की हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीता देवी की और से विवेक,
अनिल, अरविन्द सुन्दर के खिलाफ थाने में मारपीट का मामला दर्ज
कराया है।
डीलर को 10 फीसदी गेहूं कम मिला
दौसा| राशन डीलर एसोसिएशन विक्रेता संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर एफपीएस डीलरों के अप्रैल व मई के अतिरिक्त गेहूं का अलाट 10 प्रतिशत कम होने की शिकायत की है। जिलाध्यक्ष कल्याण सहाय मीणा ने बताया कि जिले में एफपीएस डीलरों के अप्रैल मई में अतिरिक्त गेहूं 10 प्रतिशत कम अलाॅट हुआ है, जिससे काफी उपभोक्ता गेहूं से वंचित रह गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xU6jQK
via IFTTT